संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Thu, 14 Sep 2023 11:52 PM IST

भोगांव। छाछा तिराहा के पास एक ट्रैक्टर में डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना बेवर क्षेत्र के नवीगंज निवासी अजीत शाक्य अपने साथी आलोक के साथ कुरावली में मूंगफली बेचकर बृहस्पतिवार की शाम ट्रैक्टर से वापस घर आ रहे थे। थाना क्षेत्र में छाछा तिराहे के पास पीछे से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में अजीत और आलोक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें