{“_id”:”6afcc4508f6a78ac780ac416″,”slug”:”alok-ratan-on-a-rampage-at-the-dr-ajit-singh-championship-smashes-129-runs-off-55-balls-agra-news-c-25-agr1067-1215122-2026-11-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: डॉ. अजीत सिंह चैंपियनशिप में आलोक रतन का तूफान, 55 गेंदों पर ठोका 129 रन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

खिलाड़ी को पुरस्कृत करते अतिथि
आगरा। सिकंदरा में चल रही डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट चैंपियनशिप में मंगलवार को बल्लेबाजों का जबरदस्त जलवा देखने को मिला। पहले मैच में एसबीएस के आलोक रतन ने महज 55 गेंदों पर 129 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली। वहीं दूसरे मुकाबले में सूरजभान की ओर से जतिन ने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया।
पहले मुकाबले में एसबीएस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 278 रन का विशाल स्कोर बनाया। आलोक रतन ने 55 गेंदों पर 129 रन की आतिशी पारी खेली। दुर्गा प्रसाद ने 37 गेंदों पर 83 रन बनाए। जवाब में चाहर एकेडमी की टीम आठ विकेट पर 249 रन ही बना सकी और 29 रन से मुकाबला हार गई। आनंद दीक्षित ने 71, तरिक्स ने 63 और आदित्य ने 34 रन बनाए। एसबीएस की ओर से अर्चित यादव ने तीन और अजगर ने दो विकेट लिए। शानदार शतकीय पारी के लिए आलोक रतन को बंसी भाई और दीपू ने मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से सम्मानित किया।
दूसरे मुकाबले में सूरजभान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 177 रन बनाए। साहिल ने 76 और जतिन ने 46 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरडी उपाध्याय की टीम नौ विकेट पर 165 रन ही बना सकी। भुवन ने 53 और गुरमान ने 36 रन बनाए। सूरज भान की ओर से अभय राणा ने चार विकेट लेकर विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ी, जबकि जतिन और आनंद ने दो-दो विकेट हासिल किए। 46 रन बनाने और दो विकेट लेने वाले जतिन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। नरेंद्र शर्मा और देव पांडे ने कमेंट्री से मुकाबलों का रोमांच बढ़ाया। उन्हें जीडी गोयनका के प्रधानाचार्य पुनीत वशिष्ठ ने पुरस्कृत किया। संवाद

