{“_id”:”6aea3097e2b235b29d029967″,”slug”:”daughter-in-law-smashes-father-in-law-s-head-with-a-blowpipe-after-he-tries-to-save-his-grandson-agra-news-c-421-1-sagr1008-20758-2026-11-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: नाती को बचाने पर बहू ने फूंकनी से ससुर का सिर फोड़ा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फतेहाबाद फोटो।घायल मोहन सिंह
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र के गांव नूरपुर में मंगलवार सुबह नाती को पिटाई से बचाने पर पुत्रवधू ने फूंकनी से प्रहार कर ससुर का सिर फोड़ दिया। पुलिस ने घायल ससुर का मेडिकल कराया है।
घटना सुबह करीब 7.30 बजे की है। गांव नूरपुर निवासी मोहन सिंह पुत्र देवीराम ने बताया उनके बड़े बेटे की पुत्रवधू सात वर्षीय नाती महादेव की पिटाई कर रही थी। नाती बचने के लिए उनके पास आ गया। उन्होंने पुत्रवधू से बच्चे को पीटने का विरोध किया, तो आरोप है कि उसने फूंकनी से उनके सिर पर प्रहार कर दिया। सिर फटने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में थाने पहुंचे ससुर ने पुलिस से शिकायत की। मामले में एसीपी फतेहाबाद इमरान अहमद ने बताया घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

