संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Fri, 08 Sep 2023 12:00 AM IST

बेवर।

थाना क्षेत्र निवासी महिला से पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया। उसे धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो जान से मार दूंंगा। धमकी के बाद पीड़िता दहशत में आ गई। बृहस्पतिवार के आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एक गांव निवासी महिला का पति बाहर रहकर नौकरी करता है। चार सितंबर की रात सास-ससुर दूसरे मकान पर सोने चले गए थे। तभी पति का दोस्त सुखवीर उर्फ पिंटू घर में घुस आया। सो रही महिला से अश्लील हरकत करने लगा। महिला जाग गई तो उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। आरोपी की धमकी से पीड़िता डर गई। फोन पर सारी घटना पति को बताई। पति के घर आने के बाद पीडि़ता बृहस्पतिवार को थाने पहुंची। आरोपी के विरुद्ध तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पीडि़ता का मेडिकल कराया। दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *