संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sun, 15 Oct 2023 12:46 AM IST

सहावर(कासगंज)। बुधवार की देर रात काजी मोहल्ले में गला रेतकर की गई महिला की हत्या की घटना का खुलासा पुलिस ने शनिवार को कर आरोपी को गिरफ्तार किया। हत्यारोपी और कोई नहीं बल्कि मृत महिला सलमा का पति निकला। खुलासे में सामने आया कि आरोपी पति का किसी दूसरी महिला से चक्कर था। पत्नी उसके इस कार्य में आड़े आती थी। ऐसे में उसने पत्नी को रास्ते से हटाने के बाद एक कहानी गढ़ दी। अपनी बात को पुख्ता करने के लिए खुद के शरीर पर चोट के निशान बनाया और एक व्यक्ति को नामजद तथा 5-6 अज्ञात को आरोपित कर थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई। जांच के दौरान आरोपी पति मुराद की कहानी झूठी निकली। सलमा पत्नी मुराद की हत्या बीते बुधवार की देर रात काजी मोहल्ले में हुई। पति के शरीर पर चोट के निशान थे, उसने घटना के बाबत मोहल्ला निवासी कासिम और उसके 5-6 अज्ञात साथियों को आरोपित करते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस दर्ज मामले के आधार पर घटना की जांच शुरू की।

सबूत एकत्र होने और आरोपी के गिरफ्तार होने पर एसपी सौरभ दीक्षित ने घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कस्बे की ही एक अन्य विवाहिता का उसके पति से केस चल रहा था। इस दौरान उस महिला की तरफ मुराद का रूझान हो गया। दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। पति के प्रेम प्रसंग की भनक सलमा को लग गई, उसने इसका विरोध किया। इस दौरान सलमा पति मुराद को आते-जाते हर समय टोकने लगी। सलमा का रोकना-टोकना मुराद को खटकने लगा। इस पर मुराद ने पत्नी की हत्या करने की योजना बना लिया। इसबीच बुधवार की रात उसने पत्नी की हत्या कर दी। एसपी के अनुसार आरोपी ने इस वारदात को रात 1 बजे के करीब अंजाम दिया था। एसपी की मानें तो मुराद ने सोते समय सलमा के हाथ पैर को चारपाई से बांध दिया था। इसके बाद चाकू से पत्नी की गला रेत मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद फैले खून को उसने कंबल डाल दिया और फिर खुद के शरीर पर भी चोट के निशान बना लिए। एसपी ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की गई। एसओजी प्रभारी अनूप कुमार, भारतीय, सहावर थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने मामले का खुलासा किया। हत्यारोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजने की कार्रवाई की है।

27 हजार की उधारी के चक्कर में फंसाया कासिम को

कासगंज। पुलिस पूछताछ में हत्यारेापी मुराद ने बताया कि उसने कासिम को जान बूझकर फंसाया था। कासिम पर तो चिकन व मीट के लेनदेन के 27 हजार रुपये उधार थे। उधारी को लेकर कासिम से विवाद हो गया था। जिसके कारण मुराद ने पत्नी की हत्या व उस पर हमले का आरोप कासिम पर मढ़ दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *