संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sun, 01 Oct 2023 12:15 AM IST

कासगंज। बरेली-मथुरा राष्ट्रीय राजमार्ग 530 बी के सिक्सलेन निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र शुरू होने वाली है। इसके लिए निर्माणदायी संस्था ने हॉट मिक्स प्लांट की स्थापना के लिए पथरेकी पर सौ बीघा भूमि लीज पर लेकर प्लांट लगाने का काम शुरू किया है। जिससे सड़क निर्माण की सामग्री को यहां तैयार किया जाएगा और स्टोर किया जाएगा। माना जा रहा है कि दीपावली पर्व के बाद यह निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा। भूमि के अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की जा चुकी है, लेकिन भू-स्वामियों को मुआवजा नहीं मिला है। इस बीच मुआवजा की प्रक्रिया भी पूरी की जानी है। सिकंदराराऊ से कासगंज तक का यह हिस्सा पहले सिक्सलेन किया जाएगा। इसके लिए पथरेकी में प्लांट लगाया जा रहा है। अभी यह मार्ग फोरलेन है।अब इसे सिक्सलेन में परिवर्तित किया जाना है। सड़क किनारे के पेड़ों का कटान भी शुरू किया जाएगा। बरेली तक सिक्सलेन का निर्माण किया जाना है। एनएचएआई के बदायूं खंड के द्वारा यह निर्माण कार्य कराया जाएगा। जिले के 32 गांवों की 140 हेक्टेयर भूमि को अधिग्रहित करने की अधिसूचना जारी की गई है, लेकिन अभी तक मुआवजा का वितरण नहीं हुआ है। जिसकी प्रक्रिया चल रही है। 32 गांव में केवल 3 गांव किलौनी रफातपुर, टंडोली माफी, टंडोली खालसा के भू-स्वामियों ने कोई आपत्तियां नहीं दी हैं। जिसके चलते उनके मुआवजे की प्रक्रिया संचालित कर दी गई है। लोगों के द्वारा दायर की गईं आपत्तियों को नोटिस जारी करके सुना जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *