संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:14 AM IST
कासगंज। सदर कोतवाली पुलिस ने संगठित रूप से अपराध करने वाले पांच शातिर अपराधियों का गैंग रजिस्टर्ड किया है। एसपी सौरभ दीक्षित ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है।उन्होंने बताया कि इस गैंग का लीडर तौहीद निवासी मोहल्ला नवाब है। जो गिरोह के सदस्यों के साथ संगीन अपराध में लिप्त है। उन्होंने बताया कि तौहीद पर पहले से 21 मामले दर्ज हैं। इस गैंग का एक सदस्य मुजीब निवासी मोहल्ला पीर छल्ला मीट मार्केट है। इस पर 11 मामले दर्ज हैं। तीसरा सदस्य तौसिफ निवासी मोहल्ला पीर छल्ला पर 7 मामले दर्ज हैं। चौथे आरोपी शब्बू निवासी पीर छल्ला पर तीन मामले दर्ज हैं। जबकि बड्डू नगर निवासी गुड्डू पर 13 मामले दर्ज हैं।एसपी ने बताया कि इन आरोपियों पर बलवा, मारपीट, मादक द्रव्य अधिनियम, गैंगस्टर, आयुध अधिनियम, हत्या आदि की धाराओं में मामले पंजीकृत हैं।
