गंजडुंडवारा। बदायूं डिपो ने गंजडुंडवारा से पीलीभीत के लिए एक बस सेवा शुरू की है। नगर एव देहात के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह बस सेवा गंजडुंडवारा से सुबह 6:30 बजे चलेगी। जो कादर चौक बदायूं बरेली होकर पीलीभीत दोपहर करीब 11:30 बजे पहुंचेगी। पीलीभीत से यह सेवा अपराह्न 2:00 बजे चलकर बरेली होकर बदायूं से शाम को 5:00 बजे गंजडुंडवारा के लिए रवाना होगी। यह बस रात्रि विश्राम गंजडुंडवारा में करेगी। इस बस से गंजडुंडवारा से बदायूं तक का प्रति सवारी खर्चा लोहिया ग्रामीण सेवा के हिसाब से होगा। बाकी बदायूं से पीलीभीत तक का खर्चा प्रति सवारी सामान्य रहेगा।

हर्ष व्यक्त करने वालों में संग्राम सिंह चौहान, सरवन सिंह, उत्कर्ष चौहान, जगदीश शर्मा, पप्पू शर्मा, इमरान, कृष्ण अवतार प्रजापति, बादल प्रधान, बहार मिंया, मो. बन्नी, जाहिद खान, सुल्तान सिंह यादव आदि शामिल है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *