आगरा के थाना शाहगंज के कमाल खां क्षेत्र में आरोपियों ने पुरानी रंजिश में एक घर पर धावा बोला। शोर सुनकर घर के बाहर निकली महिला पर गोलियां चलाई गईं। हालांकि निशाना चूक जाने से वह बच गईं। आरोपी उनके बेटे को मारने के लिए खोज रहे थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कमाल खां क्षेत्र में रहने वाली जन्नत ने बताया कि उनका बेटा टाइगर कैंट क्षेत्र में ऑटो चलाता है। छह माह पूर्व उसके परिचित का नरीपुरा, बारह बीघा क्षेत्र निवासी कलुआ से विवाद हुआ था। उस वक्त बेटे ने लोगों के साथ मिलकर बीच-बचाव करा दिया था। कलुआ ने पुरानी रंजिश में अपने भाई राजा, कन्हैया, बेटे अमन और अन्य के साथ पहले सराय ख्वाजा क्षेत्र में बेटे के परिचितों पर हमला किया।

इसके बाद सीधा उनके घर आ धमका। शोर सुनकर वह बाहर निकलीं तो कलुआ ने पिस्टल से उन पर फायर कर दिया। गोली उनके बगल से निकल गई। इसके बाद आरोपी ने दो गोली और चलाई। दिनदहाड़े फायरिंग से अफरातफरी मच गई। बेटे के घर पर नहीं होने की तस्दीक करने के बाद आरोपियों ने धमकी दी कि बेटे टाइगर और पति मोइनुद्दीन को बचाकर रखना।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *