संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Mon, 16 Oct 2023 11:03 AM IST

कासगंज। शारदीय नवरात्रि के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से एसपी अधीक्षक सौरभ दीक्षित एवं सीओ अजीत चौहान ने नगर का भ्रमण किया। वहीं लोगों से पर्व को सौहार्द पूर्ण मनाए जाने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की। उन्होंने चामुंडा मंदिर के आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण कर किया। मंदिरों पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं पुलिस कर्मियों को व्यवस्थाओं से संबंधित दिश निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी सतर्क रहकर ड्यूटी निभाएं तथा संदिग्ध व्यक्ति या वाहनों की निरंतर चेकिंग की जाए। अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। पर्वों को शांति और सौहार्द के साथ मनाएं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *