संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sun, 29 Oct 2023 12:20 AM IST

कासगंज। पूर्व ब्लॉक प्रमुख की कार की दूसरी कार से पांच दिन पूर्व टक्कर हो गई थी। टक्कर होने पर दोनों कार सवार लोगों के बीच गाली गलौज और हाथापाई हो गई। इस मामले में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अविनाश के खिलाफ दूसरी कार के सवारों की पिटाई करने की तहरीर दर्ज कराई है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने पिटाई के आरोपों को गलत बताया है।यतेंद्र कुमार निवासी नगला पीपल अपनी कार में सीएनजी डलवाने के लिए जा रहे थे। इस दौरान रोडवेज बस स्टैंड के सामने यतेंद्र की कार को पूर्व ब्लॉक प्रमुख की कार ने टक्कर मार दी। कार में टक्कर होने पर दोनों कार सवार कार से उतर आए और कहासुनी होते ही गाली गलौज व हाथापाई होने लगी। कार सवार यतेंद्र कुमार का आरोप है कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने अपने गनर के साथ उनकी रायफल की बटों से पिटाई की और धमकी देकर चले गए। यतेंद्र की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पूर्व ब्लॉक प्रमुख का कहना है कि पिटाई का आरोप पूरी तरह से गलत है। सामान्य रूप से ही बातचीत की गई, लेकिन दूसरे लोग जानकारी के निकले। इसके साथ बात वहीं खत्म कर दी गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *