संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sat, 07 Oct 2023 11:52 PM IST

कासगंज। जनपद न्यायालय में पेशी पर आए बंदी की तबियत अचानक बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अमांपुर क्षेत्र के करसाना गांव निवासी हुस्न जफर पर गैर इरदातन हत्या के मामले में पचलाना जेल में निरुद्ध हैं। शनिवार को उसे पेशी पर जनपद न्यायालय लाया गया। जहां उसकी तबियत बिगड़ गई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जेल अधीक्षक केके मौर्य ने बताया कि जेल से बंदी स्वस्थ्य गया था। लेकिन रास्ते में अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई, इसके चलते उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *