प्रधानमंत्री ने महिलाओं को दिया पूरा सम्मान और अधिकार

भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चा की बैठक हुई

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। भाजपा कार्यालय पर भाजपा महिला मोर्चा की रविवार को बैठक हुई। भाजपा महिला मोर्चा दिल्ली की प्रदेश महासचिव वैशाली पोद्दार ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश में आधी आबादी को पूरा सम्मान दिया है। आधी आबादी के लिए कई लाभकारी योजनाएं चलाई हैं। इन योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग की महिलाओं को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार मिशन मैनपुरी महिला मोर्चा का लक्ष्य है। महिलाओं की ताकत पर ही मैनपुरी लोकसभा सीट पर जीत हासिल करनी है। पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि घर घर जाकर महिलाओं को प्रधानमंत्री की लाभकारी योजनाओं की जानकारी दें। हर लाभार्थी से संपर्क जरूर करें। प्रधानमंत्री ने महिलाओं को चुनाव में आरक्षण देने के साथ ही परिवार का मुखिया भी महिला को बनाया है। अन्य दल महिलाओं का केवल उपयोग करते हैं लेकिन भाजपा ने महिलाओं को उनके अधिकार दिए हैं।

महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना तिवारी ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं को समाज में सम्मान दिलाया है। लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा की ही सरकार बनेगी। मैनपुरी लोकसभा सीट जीतने के लिए रणनीति बना ली गई है। महिलाएं इस लक्ष्य को पूरा करेंगी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रेनू उपाध्याय, क्षेत्रीय मंत्री नीतू चौहान, अमृता चौहान, पूनम राठौर, कोमल शाक्य, नीतू प्रधान, ममता चौहान, कमलेश रघुवंशी, मंजू दुबे, सविता गौतम मौजूद रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें