आगरा। प्लॉट के मूल कागजात में हेराफेरी कर बैंक से 90 लाख रुपये का लोन लेने और जमीन पर कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर थाना एकता में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पीड़ित रामवीर शर्मा ने प्रशांत शर्मा, दिनेश शर्मा और प्रियंका शर्मा को नामजद किया है। जनौरा, बरौली कटारा निवासी रामवीर ने पुलिस को बताया कि मौजा लकावली में उनका 160 वर्ग मीटर का प्लॉट है। फरवरी 2017 में दूर के रिश्तेदार प्रशांत शर्मा ने बैंक गारंटी में मदद के नाम पर प्लॉट के बैनामे की मूल प्रति ले ली और बाद में खाली कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए। 20 सितंबर 2021 को इलाहाबाद बैंक की विश्वविद्यालय शाखा से उन्हें पता चला कि उनके प्लॉट और एक अन्य महिला लाला देवी के मकान को गिरवी रखकर 90 लाख रुपये की सीसी लिमिट करा ली गई है।

किस्तें न चुकाने के कारण प्लॉट पर नीलामी की नौबत आ गई है। जब उन्होंने 7 सितंबर 2026 को अपने कागजात मांगे तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज की और प्रियंका ने छेड़खानी के झूठे मामले में जेल भिजवाने की धमकी दी। पुलिस आयुक्त से न्याय न मिलने पर न्यायालय की शरण ली। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

कार्तिक महात्म्य कथा में प्रवचन करते आचार्य पंडित शारदा मिश्रा। संवाद

कार्तिक महात्म्य कथा में प्रवचन करते आचार्य पंडित शारदा मिश्रा। संवाद



Source link