संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sun, 13 Aug 2023 11:23 PM IST

कासगंज। सोरों क्षेत्र के एक गांव में महिला अपने प्लॉट में निर्माण कार्य करा रही थी। तभी गांव के ही चार लाेगों ने महिला की पिटाई कर दी। वहीं प्लॉट पर लगे नल की तोड़ फोड़ की। मामले में महिला ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

क्षेत्र के गांव उढ़ेरपुर पुख्ता में गांव निवासी वंदना अपने प्लॉट में निर्माण कार्य रहा थी। तभी गांव के ही अशोक, जितेंद्र व दो अन्य साथी प्लॉट में घुस आए। उनके द्वारा महिला के साथ गाली गलौज की गई। महिला ने विरोध किया तो आरोपियों ने महिला की मारपीट कर दी। महिला ने बचाव के लिए चीख पुकार। उसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोगों को आता देख आरोपी प्लॉट के अंदर लगे नल को तोड़ते हुए मौके से भाग गए। महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी पुलिस को दी। आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी गई।

कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ महिला की तहरीर पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। शीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *