संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Tue, 05 Sep 2023 07:11 PM IST

बम्हनीपुर में गिरा कच्चा मकान

बाहर बैठे थे परिजन, गृहस्थी का सामान दबा

संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। गांव बम्हनीपुर में तीन दिन पूर्व एक वृद्धा का कच्चा मकान गिर गया। गनीमत रही कि सभी लोग घर के बाहर थे। मलबे में दबने से घरेलू सामान दब कर नष्ट हो गया। पीड़िता ने डीएम से आवास दिलाने की मांग की है।

ग्राम सभा समान के गांव बम्हनीपुर निवासी वृद्धा कांति देवी ने बताया कि पुत्र का निधन कई वर्ष पूर्व हो चुका है। वह पुत्रवधू गौरी मिश्रा, नाती उदित मिश्रा, अनुराग मिश्रा और अभिषेक के साथ कच्चे मकान में रह रहीं थीं। वह लोग मेहनत मजदूरी कर भरण पोषण कर रहे हैं। अभी तक उन्हें आवास नही मिला क्योंकि उनके पास रिश्वत देने के लिए रुपये नहीं हैं। कई बार सर्वे हुआ और उसे बताया गया कि आवास मिलेगा। लेकिन आज तक आवास नहीं मिला। तीन दिन पहले जब वह लोग घर के बाहर बैठे थे। तभी अचानक कच्चा मकान गिर गया। घरेलू सामान आदि दब कर नष्ट हो गया। पीड़िता ने डीएम से आवास दिलाए जाने की मांग की है। एसडीएम योगेंद्र कुमार का कहना है कि लेखपाल को भेजकर सर्वे कराया जाएगा। वृद्धा को आर्थिक लाभ दिलाकर आवास दिलाने का प्रयास भी किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *