संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sun, 15 Oct 2023 12:32 AM IST

सहावर। एटा रोड थाने के सामने तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गई। उसे अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।

सड़क हादसे में घायल बीबी फातिमा निवासी बसई हुईं। वह सहावर शुक्रवार की शाम थाने के समीप टेंपो से उतर रहीं थी। तभी एटा की ओर से आ रहे बाइक सवार विजयपाल निवासी बनूपुरा ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गईं। हादसे पर लोग एकत्रित हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। भतीजा कासिम ने आरोपी बाइक सवार के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *