संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Tue, 19 Sep 2023 11:48 PM IST

कासगंज। निगम ने चालक परिचालकों को वर्दी पहनकर ड्यूटी करने का आदेश जारी किया है। आदेश का उलंघन करके बिना वर्दी के ड्यूटी पर आने वाले चालक और परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्हें इसके लिए जुर्माना भी भरना होगा।

चालक परिचालकों के द्वारा वर्दी पहनने में लापरवाही बरती जाती है। अक्सर ही चालक व परिचालक बिना वर्दी के ही ड्यूटी पर चले जाते हैं। परिवहन निगम के द्वारा चालक परिचालकों को वार्दी में ही ड्यूटी करने के निर्देश जारी किए हैं। पिछले वर्ष सितंबर माह में वर्दी के लिए निगम ने खातों में रुपए भी दिए। वर्दी सिलवाने के बाद भी कई चालक परिचालक बिना वर्दी ड्यूटी करते हैं। ऐसे चालक परिचालकों के खिलाफ निगम के द्वारा कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा और इसकी कटौती उनके मानदेय से की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *