संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Tue, 26 Sep 2023 12:07 AM IST

कासगंज। बिहार से एक महिला को छह दिन पूर्व अगवा कर सोरोंजी क्षेत्र के एक गांव में लाया गया। यहां उसे बेचने का सौदा हो रहा था। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस भी तत्काल सूचना दी। महिला ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्र के ग्राम सोरोंजी के एक गांव में छह दिन पूर्व बिहार से एक महिला को अगवा कर लाया गया। उसे यहां एक घर में रखा गया। उसे किसी अन्य को बेचने का सौदा हो रहा था। महिला ने विरोध करते हुए बचाव के लिए चीख-पुकार की। उसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों में से किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को आता देखकर महिला को अपने साथ ले जाने आए आरोपी भाग गए। महिला पुलिस पीड़िता को थाना ले गई। उसने आरोपी पिंटू निवासी दादों, राय सिंह, सत्यप्रकाश निवासी खरपुरा, भूपेंद्र निवासी चंडौस एवं एक अन्य के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी पिंटू निवासी नाय का नगला दादौ, राय सिंह और सत्यप्रकाश निवासी खरपरा थाना गंजडुडवारा को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीन आरोपियों को की गिरफ्ता कर लिया है। दो अन्य भी शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *