संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Fri, 20 Oct 2023 12:19 AM IST

मैनपुरी। जिले में बुखार से मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भले ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग जिले में बुखार से राहत की बात कर रहा हो लेकिन हकीकत में जिले में बुखार थम नहीं रहा है। जिला अस्पताल में सात दिन से भर्ती बुखार पीड़ित एक वृद्ध की बृहस्पतिवार को भी मौत हो गई। इसके अलावा तीन अन्य मरीजों ने भी दम तोड़ दिया।कुरावली थाना क्षेत्र के गांव नगला ऊसर निवासी 70 वर्षीय नेकसे लाल को बुखार से पीड़ित होने पर 13 अक्तूबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उनकी मौत हो गई। नेकसे लाल को जिला अस्पताल में सात दिन तक उपचार दिया गया लेकिन इसके बाद भी उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

वहीं, बिछवां थाना क्षेत्र के गांव नरायणपुर निवासी अहिबरन सिंह की 53 वर्षीय पत्नी कुसुमा देवी को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। औंछा के गांव अकबरपुर निवासी 52 वर्षीय बबलू को बृहस्पतिवार की सुबह सीने में दर्द होने पर परिजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *