संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 29 Oct 2023 10:59 PM IST
बूथ की मजबूती से जीतेंगे लोकसभा चुनाव
प्रधानमंत्री की मन की बात को कार्यकर्ताओं ने सुना
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं ने सुना। करहल पहुंचकर भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात को सुना। प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए जुटें। लोकसभा चुनाव में सभी सीटों को जीतने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करें।
मन की बात सुनने के बाद जिलाध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटें। इस बार मैनपुरी लोकसभा सीट जीतकर इतिहास बनाना है। उन्होंने कहा कि जिले के लोग सपा की नीतियों से परेशान हो चुके हैं। भाजपा की योजनाओं का लाभ जिले में रहने वालों को बिना भेदभाव के मिला है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज केे हर वर्ग के पात्रों को बिना भेदभाव के मिला है। उन्होंने कहा कि पदाधिकारी सौंपी गई जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाएं। पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर घर जाकर सरकार की नीतियों का प्रचार करें। मनोज कश्यप, गौरव यादव मौजूद रहे।