संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:58 PM IST
कासगंज। क्षेत्र के सहावर गेट निवासी एक युवक को बैटरी चोरी किए जाने के शक में बंधक बनाकर पिटाई की गई। मामले में युवक ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।नई हवेली निवासी पवन, सोनू, रवी, पीला को ई-रिक्शा की बैटरी की चोरी किए जाने का शक सहावर गेट नगला बबूल निवासी कालीचरन पर था। 24 अक्तूबर को कालीचरन अपने कमरे पर बैठा हुआ था। इस दौरान पवन, रवि, सोनू व पीला वहं पहुंच गए। उन्होंने कालीचरन को पास में ही लगे एक पोल से बांध लिया। चारों आरोपियों ने मिलकर उसकी पिटाई की। जिससे वह घायल हो गया। उसकी चीख-पुकार पर अन्य लोगों को आता देख आरोपी भाग गए। उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने उसका चिकित्सीय परीक्षण कराया। वहीं उसकी तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि पिटाई के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
