संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Mon, 23 Oct 2023 11:46 PM IST

अमांपुर। कस्बे के श्रीराम रामलीला महोत्सव में भरत मिलाप सहित अन्य प्रसंगों की लीला का मंचन हुआ। श्रीराम लीला काे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शुभारंभ विनय प्रताप सिंह, शीलेंद्र सोलंकी, विनीत मित्तल, आकाश गुप्ता, पुष्पेंद्र वर्मा, अवधेश यादव, पवन गुप्ता, आयुष गुप्ता ने भगवान के स्वरूपों का पूजन कर आरती उतार किया।

रामलीला महोत्सव में कलाकारों राम-भरत मिलाप की लीला का मंचन किया। श्रीराम लीला में राम केवट संवाद, सुमंत वापसी, राजा दशरथ मरण, राम भरत मिलाप की लीला का मंचन किया गया। भरत प्रभु के पास पहुंच उन्हें वापस ले जाने के लिए के लिए प्रयास करने लगे। इसे देख दर्शकों की आंखों से आंसू छलक उठे। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष दिलीप सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें