कासगंज। भाजपा के जिलाध्यक्ष पद को लेकर काफी समय से चर्चाएं चल रहीं थीं। कई भाजपा के वरिष्ठ नेता भाजपा जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में शामिल थे। सोशल मीडिया पर भी जिलाध्यक्ष बनने को लेकर तमाम चर्चाएं रहीं, लेकिन दौड़ में शामिल नेताओं को पछाड़कर केपी सिंह सोलंकी दुबारा भाजपा के जिलाध्यक्ष घोषित किए गए हैं। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका गदा, तलवार व अन्य उपहार भेंट करके फूल माला पहनाकर जोशीला स्वागत किया। उनके निवास पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही। मिष्ठान का वितरण किया गया।

मूल रूप से मोहनपुरा के गांव टीकमपुरा के रहने वाले केपी सिंह सोलंकी शुरू से ही भाजपा की राजनीति में रहे हैं। पिछले सत्र में करीब साढ़े तीन वर्ष पूर्व पार्टी ने भाजपा की जिले की कमान जिलाध्यक्ष के रूप में केपी सिंह को सौंपी थी। इस बार उम्मीद थी कि प्रदेश नेतृत्व जिलाध्यक्ष के पद पर किसी नए चेहरे को ला सकता है। इस बात को लेकर तमाम चर्चाएं भी रहीं और भाजपा के कई नेता जिलाध्यक्ष बनने की दौड़ में रहे। शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय से जिलाध्यक्षों की सूची जारी की गई। जिसमें केपी सिंह सोलंकी को पुन: जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। सूची जारी होने के बाद जानकारी मिलते ही लोगों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को बधाईयां देना शुरू कर दिया। केपी सिंह ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे पार्टी की मजबूती के लिए अधिक मेहनत करके कार्य करेंगे। एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, युवा जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार, शिवप्रताप सोलंकी, वरुण चौहान, अनिल पुंढीर, केके सक्सेना, प्रशांत राजपूत, शरद माहेश्वरी, राजीव माहेश्वरी, राजेंद्र बौहरे, राकेश माहेश्वरी, अनिल माहेश्वरी, सुरेश माहेश्वरी, राजवीर भल्ला, सर्वेश दुबे ने जिलाध्यक्ष को बधाई दी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें