Bike borne assailants barged into house and shot BJP leader in Agra

Agra News: भाजपा नेता को बाइक सवार हमलावरों ने घर में घुसकर मारी गोली
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार की दोपहर बाइक सवार हमलावरों ने घर के सामने भाजपा नेता को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। भाजपा नेता गोली लगने से लहूलुहान होकर वहीं गिर गए। परिजन ने देखा तो चीख-पुकार मच गई। परिजन उन्हें लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे। यहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना न्यू आगरा थाना क्षेत्र के विजय नगर कॉलोनी नगला धनी बस्ती की है। यहां भारतीय जनता पार्टी के ब्रज क्षेत्र के पूर्व महामंत्री राकेश कुशवाह का घर है। बुधवार की दोपहर वह घर के बाहर खड़े थे। इसी समय बाइक से दो हमलावर आए। उन्होंने तमंचे से राकेश पर दो फायर किए। इसके तमंचा लहराते हुए फरार हो गए।

यह भी पढ़ेंः- मनचले समीर का दुस्साहस: बीच सड़क युवती पर केमिकल फेंकने की कोशिश, बस का शीशा तोड़ा, बजरंगियों ने किया हंगामा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *