संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Thu, 21 Dec 2023 12:19 AM IST

कासगंज। ढोलना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पूर्व शौच करने जा रही महिला के साथ छेड़छाड कर दी। महिला ने आराेपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।महिला दो दिन पूर्व दोपहर के समय खेत पर शौच करने जा रही थी। महिला का आराेप है कि गांव के उवैस ने उसके साथ छेड़छाड कर दी ।विरोध करने पर महिला को धक्क देकर जमीन पर गिरा दिया और उसके कपड़े फाड़े दिए। महिला के शोर मचाने पर खेत में काम कर लोग मदद के लिए दौड़े। आरोपी तमंचे का भय दिखाकर भाग गया। महिला ने घर पहुंच कर परिजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। महिला ने आरोपी के शिकायत पुलिस की है। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर ब्रजपाल सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ के मामले में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *