संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sun, 01 Oct 2023 12:20 AM IST

सहावर। क्षेत्र के ग्राम में एक महिला ने अपने जेठ के पुत्र एवं एक अन्य पर छेड़खानी का आरोप लगाया। सीओ से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।महिला का आरोप है कि वह 26 सितंबर को अपने घर पर था। तभी उसके जेठ का पुत्र आ गया और उसने उसके साथ छेड़खानी की। वहीं इससे पूर्व गांव का ही रामवीर भी उससे छेड़खानी कर चुका है। उसने दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। जब कार्रवाई नहीं हुई तो महिला ने पुलिस क्षेत्राधिकारी से मामले की शिकायत की। सीओ के आदेश पर थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *