2 दिन पहले एक्टिव से जा रही महिला से लूटी थी चेन, साथी हुआ फरार

माई सिटी रिपोर्टर

आगरा। थाना हरीपर्वत पुलिस ने शुक्रवार आधी रात को मुठभेड़ के दौरान एक लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपने साथी के साथ दो दिन पहले एक्टिवा से जा रही महिला से चेन लूट की थी। पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। पालीवाल पार्क में घेराबंदी करने पर बदमाश ने फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। लुटेरा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दूसरा भाग निकला। घायल को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।

चेन लूट की घटना 20 सितंबर को पालीवाल पार्क में हुई थी। महिला अपनी बच्ची को स्कूल से लेकर स्कूटी से घर जा रहीं थीं। तभी पीछे से बाइक पर आए बदमाश चेन लूटकर भाग निकले थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए। इसके बाद पुलिस को सुराग मिला।

डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि शुक्रवार रात को 12:30 बजे सूचना मिली थी कि चेन लूट करने वाले बदमाश निकाल कर जा रहे हैं। इस पर थाना हरी पर्वत क्षेत्र में चेकिंग की गई। तभी बाइक पर सवार दो बदमाश आए। पुलिस के घेराबंदी करने पर फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी जवाब में गोलियां चलाई, जिसमें गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार आरोपी मोहित उर्फ मोदी निवासी नगला महल खिन्नी, ताजगंज है। उसका साथी पार्क की घनी झाडियों एवं अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पकड़े गए आरोपी के पास से लूटी गई चेन, एक तमंचा, अपाचे बाइक, घटना के समय पहने हुए दो हेलमेट बरामद हुए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *