संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sat, 23 Sep 2023 12:39 AM IST

कासगंज। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना के अंतर्गत बेरोजगार युवाओं को निशुल्क फैशन डिजाइनिंग कोर्स कराया जाएगा। इसके लिए अमांपुर क्षेत्र के युवाओं के लिए केंद्र की स्थापना की गई है। जिसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर रहेगी।

जिला कार्यक्रम प्रबंधन अधिकारी सुरजीत सिंह ने बताया कि कौशल विकास मिशन के में प्रशिक्षण प्रदाता डीपीजी संस्थान ने अमांपुर के ईशेपुर रोड केंद्र की स्थापना की गई है। जिसमें 108 युवाओं को फैशन डिजाइनिंग कोर्स निशुल्क कराया जाएगा। कोर्स करने के लिए कौशल विकास मिशन की वेबसाइट पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण के अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने के इच्छुक अभ्यर्थी अमांपुर के केंद्र प्रबंधक से संपर्क कर सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *