Pakshalika met with Yogi; proposal for the stadium will be cleared in the cabinet meeting.

बाह: लखनऊ में मुख्यमंत्री से मिली बाह की विधायक पक्षालिका सिंह

बाह। लखनऊ में मंगलवार को बाह की विधायक पक्षालिका सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। बाह में जमीन के अधिग्रहण, धन के आवंटन के बाद स्टेडियम के निर्माण के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव पारित किए जाने की मांग रखी।


विधायक ने सीएम योगी को बाह के अर्जुन अवार्डी विजय सिंह चौहान, अजित भदौरिया, अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता रतन सिंह भदौरिया, मायाराम शर्मा आदि की उपलब्धियां बताकर युवा खेल प्रतिभाओं के लिए स्टेडियम की जरूरत की जानकारी दी। विधायक ने बताया मुख्यमंत्री ने अगली कैबिनेट बैठक में स्टेडियम के प्रस्ताव का पारित होने का आश्वासन दिया है।

मुख्यमंत्री ने बटेश्वर को विश्व स्तरीय भव्य एवं दिव्य धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप में विकास एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत के संरक्षण में धन की कोई कमी नहीं आने देने का आश्वासन दिया। विधायक ने बाह को बाघराजपुरा एवं बटेश्वर में अटल राजकीय महाविद्यालय की सौगात देने, बटेश्वर और कैंजराघाट के पांटून पुल का निर्माण कराने, सड़कों के सुदृणीकरण के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।



Source link