संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Wed, 20 Dec 2023 01:42 AM IST

कासगंज। सहकारी समिति द्वारा सहावर तहसील क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में संचालित राशन की दुकानों पर राशन वितरित नहीं होने की शिकायत पर हुई कार्रवाई के दौरान दुकानों के खाद्यान्न के स्टॉक में गड़बड़ी मिली। कहीं, गेहूं अधिक मिला तो कहीं चावल स्टॉक में कम मिले।तहसील प्रशासन की टीम ने संचालकों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।दरअसल, दोनों ही दुकानों पर राशन का वितरण न होने की शिकायत तहसील प्रशासन को मिली। इस शिकायत पर एसडीएम के निर्देश पर टीम गठित कर 14 दिसंबर को कार्रवाई की गई। भढ़ेरी की सहकारी समिति की दुकान बंद पाई गई। इस दुकान का संचालन सचिव नवीन कुमार पाराशर एवं सेल्स मैन विपिन कुमार के द्वारा किया जा रहा था। यह दुकान बंद पाई गई। ताला तोड़कर टीम ने जांच-पड़ताल की। यहां खाद्यान्न के स्टॉक में अनियमितता पाई गई। यहां गेहूं का स्टॉक अधिक मिला, जबकि चावल का स्टॉक कम था। इस अनियमितता पर दुकान का निलंबन करने के बाद इस दुकान की संबद्धता थरा चीतरा की दुकान से कर दी गई।वहीं दूसरी अनियमितता शेखपुरहुंडा की दुकान पर पाई गई। यह दुकान भी सहकारी समिति के द्वारा संचालित है। इस दुकान का संचालन भी भढ़ेरी के सचिव और सेल्समैन के द्वारा किया जा रहा था। यहां भी स्टॉक में अनियमितता मिली। यहां गेहूं, चावल का स्टॉक कम पाया गया। यह कार्रवाई सहावर की नायब तहसीलदार गरिमा सिंह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी विजयराज सिंह, पूर्ति निरीक्षक रामशरण, अपर जिला सहकारी अधिकारी सतेंद्र प्रताप सिंह के द्वारा की गई। अमांपुर थाना क्षेत्र में आवश्यक वस्तु अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *