कासगंज। सुन्नगढी क्षेत्र के खमानी गांव में रोटावेटर हल की चपेट में आने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जा रहे थे। इसबीच घायल की रास्ते में मौत हो गई। परिजन किशोर के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराए।

मृत किशोर विजय (15) खमानी गांव निवासी रामभरोसे का पुत्र था। रविवार की सुबह लगभग 8:00 बजे के करीब खमानी गांव निवासी भूरे खेत की जुताई करने गए। इस दौरान वो विजय को साथ ले गए। बताया जाता है ट्रैक्टर में रोटावेटर को जोड़ने के लिए विजय पिन लगा रहा था। तभी अचानक क्लच दबने से ट्रैक्टर आगे बढ़ गया। इस दौरान किशोर विजय रोटोवेटर के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण भाग कर मौके पर पहुंचे। इस दौरान सूचना पाकर परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। घायल किशोर को परिवार के सदस्य उपचार के लिए एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। इसबीच किशोर की रास्ते में मौत हो गई। परीक्षण के बाद डाक्टर ने किशोर को मृत घोषित कर दिया।

अब इस बार किसे लगाएंगे दूज का टीका, इकलौता भाई था विजय

गांव खमानी में रविवार की सुबह रोटावेटर की चपेट में आने से किशोर विजय की मौत हुई। विजय अपनी चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। भाई दूज पर उसकी बहने उसे टीका करती थीं। उसकी मौत पर बहनें यह बोल कर रो रही थी, कि अब इस बार वो किसे लगाएंगी भाईया दूज पर टीका। बहन अनीता, ज्योति, नीतू, कामिनी एवं मां अमरवती का रो रोकर बुरा हाल था।

काश साथ में मातारानी की जात के लिए ले जाते विजय को

सुन्नगढ़ी क्षेत्र के गांव खमानी निवासी रामभरोसे पत्नी अमरवती के साथ कर्णवास बैलोन मातारानी की जात करने शनिवार को गए थे। रविवार की सुबह 8:15 बजे पुत्र विजय की मौत की खबर मिली। जानकारी होते ही वह वापस हो गांव पहुंच गए। पिता ने बताया कि उसकी परीक्षा होने के कारण उसे गांव छोड़ गए थे। यदि विजय को भी साथ ले जाते तो हादसा न होता।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें