कासगंज। डिपो पर कार्यरत तीन बस चालकों को मनमानी भारी पड़ गई। बिना अनुमति के जुलाई माह से अनुपस्थिति चल रहे तीन संविदा चालकों की संविदा समाप्त की गई हैं।डिपो पर तैनात संविदा बस चालक प्रमोद कुमार, राजपाल और मोहम्मद आरिफ जुलाई माह से अनुपस्थिति चल रहे हैं। उनके की ओर से लगातार अनुपस्थिति रहने का कोई कारण भी नहीं बताया गया। तीनों बस चालकों के अनुपस्थिति रहने की रिपोर्ट डिपो इंचार्ज की ओर से सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक को भेजी गई। इस मामले को एआरएम ने गंभीरता से लिया। वहीं बिना अनुमति अनुपस्थित चल रहे तीनों संविदा चालकों को की संविदा को समाप्त किए जाने की कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति लगातार अनुपस्थिति रहने से बसों का संचालन प्रभावित होता है। एआरएम विजय कुमार गंगवार ने कहा कि कोई भी चालक या परिचालक बिना किसी उचित कारण के अनुपस्थित न रहे। यदि कोई चालक परिचालक बिना किसी कारण के बिना बताए अनुपस्थित रहता है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की लापरवाही को क्षम्य नहीं किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *