संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Tue, 24 Oct 2023 11:37 PM IST

बेवर। मायके से लौट रही एक महिला से अपाचे सवार बदमाशों ने लूट की कोशिश की। इस दौरान महिला चलती बाइक से नीचे गिरकर घायल हो गई। उपचार के लिए घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां गंभीर हालत को देखते हुए महिला को सैफई रेफर कर दिया गया। मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।

मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी रंजना पत्नी गोविंद अपने देवर हंसराज, देवरानी काजल और डेढ़ साल की बेटी के साथ बाइक से छिबरामऊ स्थित अपने मायके गई थी। सभी सोमवार को मायके में रंजना के भाई अंशू के सगाई कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। मंगलवार शाम को हंसराज के साथ बाइक पर सभी छिबरामऊ से ससुराल मोहनपुर आ रहे थे। जैसे ही बाइक हाईवे पर बेवर के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे अपाचे सवार बदमाशों ने लूट की नीयत से रंजना के गले में पड़े बैग को लूटने की कोशिश की। बैग गले में फंस जाने के चलते रंजना चलती बाइक से नीचे गिर गई। इसमें रंजना को गंभीर चोटें आईं। देवर हंसराज ने रंजना को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर पर भर्ती कराया। यहां से एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल भेजा दिया गया। जिला अस्पताल में भी रंजना की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सैफई रेफर कर दिया गया।

घटना के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *