{“_id”:”6999f29d20f66c1b500e8250″,”slug”:”vip-visit-causes-massive-traffic-jam-in-agra-2026-02-21″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: वीआईपी विजिट ने किया बेहाल, फतेहाबाद रोड तीन घंटे रहा जाम; यमुना किनारा मार्ग पर दिनभर रेंगे वाहन”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
वीआईपी विजिट से ताजगंज क्षेत्र की हर सड़क और गली 12 बजे से 4 बजे तक जाम की चपेट में रही। इसके साथ ही दोपहर में स्कूलों की छुट्टी के दौरान एमजी रोड, मदिया कटरा, देहली गेट रोड आदि पर वाहनों की कतारें लगी रहीं।
वाहनों की लगी कतार। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
क्रोएशिया के प्रधानमंत्री एंड्रेज प्लेनकोविक के आगरा आगमन पर करीब तीन घंटे तक फतेहाबाद रोड पर वाहन जाम में फंसे रहे। जब रास्ता खुला तो उसके बाद भी करीब सात घंटे तक मार्ग पर वाहन रेंगते दिखे। इसका असर शहर के जुड़े दूसरे क्षेत्रों में भी दिखा। वहीं रात में सहालग की वजह से हालात फिर खराब हो गए। अनुमान है कि शनिवार को जाम से करीब एक लाख लोग प्रभावित हुए।
Trending Videos
शनिवार को क्रोएशिया के प्रधानमंत्री एंड्रेज प्लेनकोविक ने ताजमहल और किला का भ्रमण किया। दोपहर 12 बजे वीआईपी आगमन पर फतेहाबाद रोड पर वाहनों को रोका गया। करीब 30 मिनट बाद रास्ते खोल दिए गए पर वाहनोें की अधिकता के चलते जाम लगा रहा। 2:40 बजे जब वीआईपी काफिला ताजमहल से किला की ओर गया तो फिर आम लोगों के लिए रास्ता रोक दिया गया। इसके चलते यमुना किनारा रोड, श्मशान घाट चौराहा, बिजलीघर और माल रोड पर वाहनों की कतारें लग गईं।