संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 23 Oct 2023 11:47 PM IST
गंजडुंडवारा। नगर में शराब की अवैध बिक्री को रोकने को लेकर एसडीएम कुलदीप सिंह और सीओ दीप कुमार पंत ने पुलिस टीम के साथ शराब के ठेकों पर चेकिंग की। उनके बिक्री रजिस्टरों और स्टॉक को चेक किया। सीसीटीवी कैमरे नहीं मिलने पर शीघ्र कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। फिर से सीसीटीवी न मिलने पर जुर्माना की कार्रवाई की जाएगी।
सीओ दीप कुमार पंत ने बताया किया दीपावली पर्व के नजदीक आते ही अवैध शराब बिक्री के लिए माफिया सक्रिय हो सकते हैं। जिसको देखते हुए सक्रियता बढ़ाई है। सोमवार को नगर के शराब के ठेकों पर चेकिंग की गई। जिसमें दो शराब के ठेकों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए नहीं मिले। जिस पर एसडीएम व सीओ नाराजगी जताई। शीघ्र कैमरों को लगवाने के लिए निर्देशित किया। ठेकों पर उनके भौतिक स्टॉक एवं सटॉक रजिस्टर का मिलान किया। उपजिलाधिकारी ने कहा कि हर ठेके पर सीसीटीवी कैमरा होना आवश्यक हैं। यही भी ध्यान रहे कि सीसीटीवी चालू रहे। यदि चेकिंग के ठेकों पर सीसीटीव कैमरे नहीं मिलते हैं या फिर बंद मिलते हैं तो संचालकों के खिलाफ जुर्माना लगाने की कार्रवाई की जाएगी।
