संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:57 PM IST
कासगंज। क्षेत्र के नगला नौकस नगला नाथ के मध्य सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जबकि हादसे में मासूम बालक घायल हो गया।
महिला ऑटो में बैठकर कहीं जा रही थी। उसके साथ में एक तीन साल का बालक भी था। ऑटो में कार ने टक्कर मार दी, महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। महिला के हाथ पर रंगीला पत्नी शंकर गुदा हुआ है।साथ में मौजूद बालक के हाथ में भी चोट आई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरभान सिंह राठौर ने बताया कि महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैँ। संवाद