आगरा के सैंया में ग्वालियर हाईवे स्थित तेहरा पर ट्रैक्टर ने 26 फरवरी को बाइक में टक्कर मार दी थी। इसमें बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया था। घायल की निजी अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया।

थाना सैंया क्षैत्र के गांव सिकन्दर पुर निवासी संजू पुत्र विजेन्द्र सिंह (24) बाइक से सैंया की ओर जा रहा था। तेहरा चौराहे पर ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल की उपचार के दौरान चार फरवरी को सुबह 11 बजे मौत हो गई। मृतक के दो बच्चे हैं। युवक की मौत की सूचना मिलते ही ग्रामीण ग्वालियर हाई वे स्थित सिकन्दरपुर चौराहे पर एकत्रित हो गए। मुआवजे की मांग की।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।