आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के गली मुतवलियान में रविवार उस समय हड़कंप मच गया, जब सफाई के दौरान एक सफाई कर्मी को नाली में पड़े कट्टे में लगभग 6 माह का भ्रूण मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

मिली जानकारी के अनुसार सफाई कर्मी रोजाना की तरह नाली की सफाई कर रहा था, तभी उसे एक संदिग्ध कट्टा दिखाई दिया। शक होने पर जब कट्टे को खोला गया तो उसके अंदर भ्रूण मिलने से सभी के होश उड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह ने बताया कि भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे जिम्मेदार व्यक्तियों का पता लगाया जा सके।