{“_id”:”699a8384beaaac6c1003585a”,”slug”:”driver-killed-in-collision-between-truck-and-canter-on-agra-highway-2026-02-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: हाईवे पर खड़े ट्रक में घुसा कैंटर, चालक की माैके पर ही माैत; केबिन काटकर निकाला शव”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
यूपी के आगरा जिले में हाईवे पर भीषण हादसा हुआ। हाईवे पर खड़े ट्रक में कैंटर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में चालक की माैके पर ही माैत हो गई। माैके पर पुलिस पहुंच गई।
आगरा हादसा। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शनिवार रात बड़ा हादसा हुआ। खड़े ट्रक में कैंटर पीछे से जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि चालक केबिन के अंदर फंस गया। पुलिस ने केबिन काटकर शव निकाला।
Trending Videos
हाईवे पर दिन में ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। ट्रक हाईवे से हटाया नहीं गया। देररात इसी ट्रक से कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। माैके पर पहुंची पुलिस ने यातायात को सुचारू कराया। चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।