
{“_id”:”67a3ce4235927e050a05c2a8″,”slug”:”agra-news-bah-kumb-missing-chandrawati-agra-news-c-148-1-sagr1004-102028-2025-02-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: संगम स्नान के बाद पति से बिछुड़ी पत्नी, कर रहे तलाश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
बाह। प्रयागराज महाकुंभ में बुधवार की सुबह चित्राहाट के सूरजनगर के दंपती कुर्ती सिंह भदौरिया और चंदावती ने संगम में एक दूसरे का हाथ थाम कर डुबकी लगाई थी। डुबकी लगाने के बाद बाहर निकले तो भीड़ में एक दूसरे का हाथ छूट गया। इससे चंदावती बिछुड़ गई। अपने गांव के साथियों की मदद से चंदावती की तलाश में जुटे हैं।