आगरा। सदर के ताल फिरोज खां स्थित मैरिज होम में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के मामले में भाजपा के पूर्व महामंत्री प्रेमचंद कुशवाहा की मुश्किल बढ़ गई हैं। मंगलवार को पॉक्सो एक्ट में रिमांड को लेकर कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद रिमांड स्वीकृत करने के आदेश किए। पहले पुलिस ने प्रेम चंद कुशवाहा को शांति भंग में जेल भेजा था। घटना 21 अगस्त को हुई थी। मैरिज होम में ले जाकर किशोरी से दुष्कर्म किया गया था। मैरिज होम भाजपा के पूर्व महामंत्री और अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय सचिव प्रेमचंद कुशवाहा का है। पुलिस ने भाजपा नेता के चालक भीमा उर्फ भीमसेन को गिरफ्तार किया था। पीड़िता के परिजन ने प्रेमचंद कुशवाहा पर भी आरोपी को बचाने के आरोप लगाए थे। इस पर उसे शांति भंग में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

Trending Videos

मामले में भाजपा नेता को एक विधायक का संरक्षण प्राप्त होने का आरोप समाज के लोगों ने लगाया था। इसके लिए थाना सदर पर प्रदर्शन किया था। मोहल्ले में भी पंचायत की गई थी। बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने एक्स पर पोस्ट किया था। इसमें पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए थे।

मामला तूल पकड़ने पर पुलिस ने प्रेमचंद कुशवाहा को पॉक्सो एक्ट में आरोपी बनाया। इसके लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस ने हवाला दिया कि पॉक्सो एक्ट में प्रावधान है कि जिस भवन में घटना होती है, उसमें भवन स्वामी को भी जिम्मेदार माना जाता है।

मंगलवार को विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की कोर्ट में सुनवाई हुई। रिमांड को लेकर वादी पक्ष और प्रेमचंद कुशवाहा के अधिवक्ताओं के बीच 1 घंटे तक बहस हुई। तर्क सुनने के बाद कोर्ट ने रिमांड स्वीकृत करने के आदेश दिए।

फोटो

बाबा मैरिज होम पर बुलडोजर चलाओ

कलक्ट्रेट में डॉ. आंबेडकर अनुयायी एकता फाउंडेशन ने हाथों में तख्ती लेकर किया प्रदर्शन

आगरा। डॉ. आंबेडकर अनुयायी एकता फाउंडेशन ने मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान महिला और पुरुष हाथों में तख्ती लेकर आए थे। इन पर लिखा था कि बाबा बुलडोजर चलाओ। इस दौरान मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। फाउंडेशन के अध्यक्ष आशीष प्रिंस ने कहा कि एक बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ। मगर, बुलडोजर नही चल रहा है। मामले में निष्पक्ष कार्रवाई नही होती दिख रही है। अगर, सभी आरोपियों को जेल नहीं भेजा गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। जुगनू कुमार ने कहा कि मैरिज होम ध्वस्त किया जाए। इस दौरान राजेंद्र टाइटलर, विवेक बौद्ध, भारत कुमार, अतुल, विकास निमेष, रवि कुमार, नितिन कुमार, एनआर गौतम, अंकुश कुमार, विष्णु दयाल, एसबी दिनकर आदि मौजूद रहे।

उधर, जाटव महापंचायत आगरा ने भी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। इसमें मांग की कि अवैध रूप से बने मैरिज होम को ध्वस्त किया जाए। पीड़िता को सरकार की तरफ से आवास दिया जाए। 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए। सभी आरोपियों को जल्द जेल भेजा जाए। इस दौरान धर्मपाल सिंह, महेश जाटव, ओमप्रकाश कैम, रविंद्र कुमार सोनी, अजय राना, राजकुमार, डा. बलदेव सिंह, अवतार सिंह आदि मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *