
लेटकर धरना देते किसान।
– फोटो : samvad
आगरा। सहकारी गोदामों के निर्माण में धांधली के मामले में विकास भवन में 20 दिन से धरना चल रहा है। 18 दिन से किसान नेता अनशन पर हैं। शुक्रवार को किसान नेताओं ने कलेक्ट्रेट पर लेटकर प्रदर्शन किया। उन्होंने डीएम को ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की। किसान नेता सहकारी गोदाम निर्माण में 4.12 करोड़ रुपये की धांधली का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अनशन के चलते श्याम सिंह चाहर की हालत खराब चल रही है, उनका एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। शुक्रवार को किसान नेता दिलीप सिंह और रामेश्वर तोमर के नेतृत्व में किसान नेताओं ने कलेक्ट्रेट पर लेटकर धरना दिया।
