{“_id”:”678025fa2c2b4befa3066e3d”,”slug”:”agra-news-kheragarh-lady-docter-theft-agra-news-c-25-1-agr1008-663906-2025-01-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: खेरागढ़ में महिला चिकित्सक के घर 30 लाख की चोरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। – फोटो : samvad
खेरागढ़। नगला उदैया में बृहस्पतिवार रात चोरों ने महिला चिकित्सक और भाजपा नेता के मकान के ताले तोड़कर चोरी की। महिला चिकित्सक कॉन्फ्रेंस में शामिल होने परिवार सहित मुंबई गई हैं। चोर 30 लाख के जेवर और नकदी ले गए। सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। भाजपा नेता के घर से 10 तोला सोने के जेवर चोरी हुए हैं। नगला उदैया रोड स्थित अलका हॉस्पिटल की संचालिका अलका मित्तल पति अनुज तेवतिया व बेटी अपेक्षा के साथ कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए 6 जनवरी को मुंबई गई थीं। बृहस्पतिवार रात करीब दो बजे चोरों ने वारदात की। मकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुस गए। अलमारी के ताले तोड़े।
Trending Videos
सुबह चिकित्सक के घर काम करने वाली रेखा जब गली से गुजरी तो मुख्य दरवाजा खुला देख दंग रह गई। फोन पर चिकित्सक को जानकारी दी। सूचना पर पुलिस पहुंची। चोर पड़ोसी के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में केबल तोड़ते नजर आ रहे हैं। पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है।
वहीं दूसरी घटना कस्बे की गड्डा कॉलोनी की है। यहां के रहने वाले बैजनाथ सिंह, पत्नी श्यामा देवी के साथ रहते हैं। बेटे व बहू पैतृक गांव भाकर में रहते हैं। बैजनाथ सिंह बेटे पीतम सिंह के साथ गंगासागर यात्रा पर गए हैं। वहीं पत्नी मंगलवार को बेटी के यहां सैपऊ गई थीं। बृहस्पतिवार रात बंद मकान में चोर मुख्य दरवाजे की कुंडी काटकर घर में घुस गए। कमरों के दरवाजे की कुंडी काट दी। संदूक में रखे सोने-चांदी के जेवरात और रुपये चोरी कर लिए। बैजनाथ के बेटे बेटे लाखन सिंह भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष हैं। उन्होंने बताया कि गहने माता पिता अपने पास ही रहते थे। रात में चोर 10 तोला से अधिक सोने के जेवरात और 30 हजार चोरी कर ले गए हैं।
सर्विलांस की मदद ले रहे
दो बंद मकान में चोरी की घटना हुई है। तीन टीम गठित कर घटना के अनावरण का प्रयास किया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों, सर्विलांस की मदद ली जा रही है।
– इमरान अहमद, एसीपी
ऑक्सीजन सिलिंडर ऑटो में ले गए
आगरा। ट्रांस यमुना काॅलोनी फेज दो में स्थित आकाश हाॅस्पिटल के बाहर ऑक्सीजन सिलिंडर रखा था। एक सप्ताह पहले ऑटो से चोर आए। सिलिंडर लेकर चले गए। चोरी करते चोर सीसीटीवी कैमरों के फुटेज में आ गए। यह वायरल हो गया है।