आगरा। जगदीशपुरा के आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-4 में युवक ने पत्नी से विवाद के बाद विषाक्त पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। बुजुर्ग मां अस्पताल लेकर पहुंची मगर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।

Trending Videos

इंस्पेक्टर जगदीशपुरा ने बताया कि सचिन (42) की मौत की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। सचिन की मां राजकुमारी ने बताया कि करीब 12 साल पहले बेटे ने प्रेम विवाह किया था। पुत्रवधू सरकारी नौकरी करती है। उझानी (बदायूं) में तैनात है। दो बच्चे हैं। 14 अगस्त को बेटे और पुत्रवधू में विवाद हुआ था। दोनों आगरा आ गए।

पुत्रवधू जगदीशपुरा स्थित अपने मायके चली गई। 16 अगस्त की रात सचिन घर आया था। वह बहुत परेशान था और रो रहा था। उन्होंने उसे समझाने का प्रयास किया। शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे बेटा ऑटो से अकेला घर आया। आने के कुछ देर बाद गिर पड़ा। युवक ने पत्नी पर शक के चलते खुदकुशी की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *