Agra News: Third railway bridge on Yamuna ready preparation for laying track

रेलवे का तीसरा पुल
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा में यमुना नदी पर रेलवे का तीसरा पुल बनकर तैयार हो गया है। इसमें अब ट्रैक बिछाने का कार्य की तैयारी चल रही है। ये कार्य 20 दिन बाद शुरू हो जाएगा। जून के अंत तक इसके शुरू होने की उम्मीद है।

यमुना ब्रिज स्टेशन और आगरा किला स्टेशन के बीच बने पुल की दूरी करीब 700 मीटर है। इसकी लागत 121.8 करोड़ रुपये है। इसका निर्माण 2020 में शुरू हुआ, 2023 दिसंबर में बनकर तैयार होना था। कोरोना महामारी के कारण इसका निर्माण में देरी हुई। पुल बनकर तैयार हो चुका है। इसमें ट्रैक बिछाया जाएगा। इसके लिए सर्वे हो गया है। जून के पहले सप्ताह में ये कार्य शुरू हो जाएगा।

डबल ट्रैक होने से ट्रेनों को आउटर पर खड़ा नहीं करना होगा। नई ट्रेनें भी शुरू होंगी। यात्रियों और व्यापारियों को भी बड़ी सुविधा मिलेगी। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि पुल का निर्माण पूरा हो गया है। इसमें ट्रैक बिछाने का कार्य भी 15-20 दिन में शुरू हो जाएगा। इसके बाद सिग्नल समेत अन्य तकनीकी कार्य पूरा करने के बाद ट्रेनों का संचालन होने लगेगा।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें