कासगंज। जनपद की तीनों तहसीलों में उर्वरवक, बीज एवं कीटनाशी विक्रेताओं की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की गई। जिसमें कार्रवाई के दौरान दुकान बंद कर जाने वाले 9 विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए, वहीं अभिलेख पूर्ण न मिलने पर 4 को कारण बताओ नोटिस दिया गया। कार्रवाई के दौरान 18 उर्वरक, 6 बीज एवं 2 कीटनाशी के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए।तहसील कासगंज में उप कृषि निदेशक महेंद्र सिंह एवं एसडीएम संजीव कुमार की टीम ने, सहावर तहसील में जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्र एवं एसडीएम प्रेमनारायण की टीम एवं तहसील पटियाली में अपर जिला कृषि अधिकारी रंजीत यादव एवं तहसीलदार निधि पांडेय की टीम ने निरीक्षण कार्रवाई की। पीओएस मशीन व अभिलेखों के अनुसार उपलब्ध स्टाक का मिलान किया गया। 18 उर्वरक, 06 बीज एवं 02 कीटनाशी रसायनों के नमूने लेकर प्रयोगशाला भेजे गए। सहावर में राजू खाद भंडार, जयगुरु देव खाद भंडार, किसान खाद भंडार, मां वैष्णों बीज भंडार, बीनपुर कलां में दिग्दर्शन आर्य खाद भंडार, लक्ष्मी खाद भंडार, विकास खाद भंडार, श्रीकृष्णा खाद बीज भंडार जसूपुरा एवं श्रीराम ट्रेडर्स अमांपुर के संचालक प्रतिष्ठान बंद कर चले गए। उनके उर्वरक लाइसेंस को निलंबित किया गया है। वहीं अनामिका खाद भंडार बीनपुर कला, गुप्ता खाद भंडार अमापुर, कृपाल खाद भंडार सिढ़पुरा, एवं मुरली कृष्णा एग्रीटेक फरौली के अभिलेख पूर्ण न मिलने पर कारण बताओ नोटिस दिए गए।

जिला कृषि अधिकारी अवधेश मिश्र ने बताया कि कालाबाजारी रोकने के लिए छापामार कार्रवाई की जा रही है। विक्रेताओं को अभिलेख पूर्ण रखने सहित अन्य निर्देश दिए गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *