
बरहन में युवती के घर पकड़े गए दरोगा की लोगों ने की धुनाई (फाइल)
– फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में कमिश्नरेट में कम्युनिटी पुलिसिंग को लेकर पुलिस आयुक्त जे रविन्दर गौड कवायद में लगे हुए हैं। पुलिसकर्मियों को व्यवहार बदलने के लिए कार्यशाला तक आयोजित की जा रही हैं। मगर, सुधार की कवायद पर इंस्पेक्टर-दरोगा ही पलीता लगाने में लगे हुए हैं। छेड़छाड़-दुष्कर्म से लेकर कर्तव्य में लापरवाही तक के आरोप में फंस रहे हैं।
थाना रकाबगंज की महिला इंस्पेक्टर के मामले के बाद यूपी में आगरा पुलिस की किरकिरी हो रही है। सोशल मीडिया पर दो इंस्पेक्टरों की पिटाई का मामला छाया हुआ है। रील तक वायरल हो रही हैं। शहर में ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी पुलिसकर्मी का मामला चर्चा में नहीं आया है। पहले भी सिपाही से लेकर दरोगा और इंस्पेक्टर पर आरोप लग चुके हैं। लाइन हाजिर और निलंबन की कार्रवाई के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है।
