स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में आगरा को तीसरा स्थान मिला, लेकिन क्या वास्तव में आगरा की हवा इतनी ही शुद्ध है। एसएन मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में 10 साल में ओपीडी और भर्ती मरीजों के आंकड़ों से चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 


Agra Ranked Third in Clean Air Survey 2025 But Lung Diseases Surge Alarmingly Pollution Crisis Exposed

एसएन कॉलेज की ओपीडी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसीि



विस्तार


स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2025 में जिस शहर को देश में तीसरा स्थान मिला है, वहां लोगों की सांसों पर संकट है। पांच साल से सांस रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्ष 2024 तक पिछले 10 साल में फेफड़ा संक्रमण के सबसे ज्यादा मरीज एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे हैं। जन सूचना अधिकार के तहत मिले ये आंकड़े हैरान करने वाले हैं।

loader

Trending Videos

बता दें, 10 लाख से अधिक आबादी वाले 48 देशों में आगरा नगर निगम मो तीसरा स्थान मिला था। इस पर मेयर हेमलता दिवाकर और नगरायुक्त अंकित खंडेलवाल को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सम्मानित किया था। हीराबाग कॉलोनी निवासी पर्यावरणविद डॉ. शरद गुप्ता ने एसएन मेडिकल कॉलेज से मेडिसिन विभाग की ओपीडी और भर्ती मरीजों के आंकड़े जन सूचना अधिकार में मांगे थे।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *