Agra road accident dead bodies were scattered on highway and looted money shameful video went viral

शराब के नशे में ट्रक चालक ने एक दर्जन वाहनों को रौंदा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



उत्तर प्रदेश के आगरा में नौ जनवरी की शाम हुए भीषण सड़क हादसे के बाद का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल हाईवे पर शराब के नशे में एक कंटेनर चालक ने पांच कारों सहित एक दर्जन से अधिक वाहनों को रौंद दिया था। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई थी, जिसमें एक खोया व्यापारी भी था। हादसे के बाद सड़क पर तीन लाशें बिखरीं हुईं थीं और घायल लोग दर्द के कराह रहे थे। इसी बीच मृतक व्यापारी के एक लाख रुपये लूट लिए गए, जिसका वीडियो सामने आया है।

 

हादसा सिंकदरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-2 पर गुरुद्वारा गुरू का ताल के पास हुआ था। यहां एक ट्रक चालक शराब के नशे में ट्रक दौड़ा रहा था। सिंघाना से सिंकदरा तक एक दर्जन वाहनों को कुचल दिया। हालांकि लोगों की सूचना पर पुलिस पीछा कर रही थी, जब तक पुलिस उसे रोकती तब तक उसने सिकंदरा के पास पांच कारों सहित एक दर्जन से अधिक वाहनों को रौंद दिया था। जिसमें तीन लोगों की जान चली गई।

इस हादसे में खोया व्यापारी धर्मेन्द्र की भी मौत हो गई। बताया गया है कि धर्मेन्द्र के पास एक बैग था, जिसमें एक लाख रुपये और कुछ कागजात थे। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी। इसी भीड़ में से किसी ने व्यापारी के एक लाख रुपये उड़ा लिए। इसका एक वीडियो अब वायरल हो रहा  है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें